

जावरा, निप्र। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद एवं श्री कस्तुरमुनि पावनधाम तीर्थ के प्रेरणा पुंज श्रमण संघीय उपाध्याय जैन मार्तण्ड दक्षिण भूषण डॉ. गौतम मुनि जी महाराज प्रथम की पावन प्रेरणा से लगातार 13वें रविवार को भी श्री कस्तुरमुनि पावनधाम तीर्थ पर सामूहिक धर्म आराधना हुई। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं एवं युवक-युवतियों सहित 155 श्रद्धालुओं ने सामायिक साधना के साथ पंच परमेष्ठि देव, भक्तामर स्त्रोत, जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज की चालीसा एवं उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुरमुनि जी महाराज के सामूहिक जाप किए।
मीडिया प्रभारी सुभाष टुकड़िया ने बताया कि श्री कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता एवं महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि भूमि पूजन के बाद उदारमना दानदाताओं के सहयोग से जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज की स्मृति में विशाल सभा गृह, प्रवचन हॉल तथा संत-सतियों एवं अतिथियों के कमरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
आज की धर्म आराधना एवं सामायिक आदि के नौकारसी लाभार्थी स्व. रतनलाल जी एवं स्व. राजमल जी चोपड़ा की पावन स्मृति में अभय कुमार, अजीत कुमार, संजय कुमार, सचिन कुमार, राहुल अमित कुमार चोपड़ा परिवार रहा। जाप के पश्चात धर्मनिष्ठ सुश्रावक शांतिलाल डांगी ने मांगलिक प्रदान की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष टुकड़िया ने दी