वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

श्री बृजवासी प्रजापति समाज ने युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति किया जागरूक

रतलाम 10 अगस्त। श्री बृजवासी प्रजापति समाज, रतलाम (म.प्र.) द्वारा शासकीय विद्यालय, सूरजपोल, दिलीप नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष राजेश प्रजापति द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण – स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शन दिया गया। समाजजनों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष नंदू प्रजापति, सचिव जितेन्द्र प्रजापति, सह सचिव संदीप प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापति सहित विजय प्रजापति, विजय बारवाल प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, महावीर प्रजापति, रमेश परसास प्रजापति, भगवान सिंह प्रजापति, रमेश प्रजापति, भेरूलाल प्रजापति, संतोष प्रजापति, शुभम प्रजापति एवं दीपक प्रजापति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष नंदू प्रजापति ने सभी समाजबंधुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता एवं सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *