पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रतलाम, 10 अगस्त । वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम यात्रा उनके निवास पैलेस रोड़ से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जोशी के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी और ने मुखाग्नि दी। श्री जोशी की अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रतलाम में पत्रकारिता के पर्याय के रूप में उनको जाना जाता रहा। शरद जोशी के निधन से रतलाम की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
पचास से ज्यादा वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे जोशी ने अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों के कारण समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
वे समाचारों को केवल घटनाओं तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने के लिए जाने जाते थे।
त्रिवेणी मुक्ति धाम पर आयोजित शोक सभा में सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और जनसेवा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। पत्रकार शरद जोशी का व्यक्तित्व सहज, सरल और मिलनसार था। वें अपनी बात और सिद्धांत पर अडिग रहने वाले पत्रकार थे।
अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने कहा कि शरद जोशी की पत्रकारिता, उनकी सादगी और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता लंबे समय तक स्मरण की जाती रहेगी। उनके निधन से परिवार, पत्रकारिता जगत और उनसे जुड़े सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में औदीच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आचार्य जी रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की और से डॉ रत्नदीप निगम,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, दैनिक स्वदेश के संपादक शक्ति सिंह परमार और रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , पूर्व मंत्री हिम्मत जी कोठारी की और से विकास कोठारी ,जावरा पत्रकार संघ की और से सुजान कोचट्टा तथा जिला कांग्रेस कमेटी की और से महेंद्र कटारिया आदि ने अपने विचार रखे। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के शोक संदेश का वाचन संस्था के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन ने किया। सभा का संचालन वरिष्ठ अभिभाषक सुनील पारीख ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा, रमेश टांक, गोविंद उपाध्याय, भेरूलाल टांक, तुषार कोठारी नरेंद्र जोशी, प्रियेश कोठारी ,सौरभ कोठारी, दिनेश दवे, सुजीत उपाध्याय, सुधीर जैन, नीरज शुक्ला , आरिफ कुरैशी, राजेश मूणत, यश शर्मा ,संजय कोठारी, जितेंद्र सोलंकी, हेमंत भट्ट, दुर्गेश पंवार, रवि सिसोदिया ,देवेंद्र लिंबोदिया, देवकीनंदन पंचोली, एस.एस.सोलंकी, चंद्रशेखर सोलंकी, स्वदेश शर्मा, तौफ़ीक़ पठान ,के के शर्मा, राजू केलवा, निलेश बाफना, प्रदीप नागोरा सिकंदर पटेल , विपिन त्रिवेदी , जावरा से पत्रकार जगदीश राठौर, विजय राठौर, राजकुमार पीपाड़ा, पारस छाजेड, सैलाना से मनोज भंडारी, महेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *