राठौर समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में गूंजा सफलता का मंत्र, 80% से अधिक अंक वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


इंदौर। मोबाइल और तकनीक के दौर में युवाओं के सामने अवसरों की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ इन अवसरों को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की। भारत की जेन-जी पीढ़ी अपनी तकनीकी समझ, रचनात्मकता और बदलाव की सोच के कारण देश की असली ‘सुपर हीरो’ बन सकती है। यह बात प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के श्री वीर दुर्गादास जी राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में कही।
इस अवसर पर मुख्य अथिति शिक्षाविद गिरजेश राठौर ने विद्यार्थियों को सफलता का सीधा मंत्र देते हुए कहा कि प्रतियोगिता बढ़ी नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति गंभीर विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि आज बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छोड़ने को कहना उन्हें उतना ही मुश्किल लगता है, जितना कभी एकलव्य के लिए अंगूठा देना रहा होगा। समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण-पत्र, शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष ललित राठौर, संयोजक भावना गेहलोत एवं समन्वयक सोनू राठौर ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से समारोह आयोजित किया गया। सकल पंच राठौर महामंत्री नीतिन राठौर, संगीता देवड़ा, लक्की राठौर ने बताया कि समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक उच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दानदाताओं का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया ।
सम्मानित करने वालों में छतरपुर से पधारे डॉ आर एस राठौर, वीरेंद्र राठौर आष्टा, समाज के संरक्षकगणो, विशेष सलाहकारगण, पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला मंडल की सदस्यों एवं युवा मंडल के युवा साथियों एवं समाज श्रेष्ठीजनो द्वारा बच्चों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन चेतन राठौर एवं रूपाली राठौर ने किया आभार संगीता देवड़ा ने माना ।समारोह में संरक्षक विनोद राठौर दादा, राजेंद्र सोनी, अशोक राठौड़ मास्टर, छगनलाल राठौर, मंजूश्री बोडाना, अर्चना राठौर, बाबूलाल जी राठौर, हरीश राठौर, विजय देवड़ा, रवि राठौर , महामंत्री निलेश राठौर, विजय राठौर आरटेक, अशोक राठौर लोडिंग, विजय राठौड़ कसरावद रीना राठौर मुंदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गगन राठौर, मयंक दीप राठौर, मुरलीधर राठौर, सुरेश राठौर, उपाध्यक्ष अनीता राठौर, संगीता राठौर, मुकेश राठौर, वंदना राठौर, प्रमिला राठौर, अंकित राठौर, नीलांशु राठौर आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।