उज्जैन स्टेशन पर चार ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन

रतलाम, 10 अगस्त। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 11 अगस्त 2026 से उज्जैन स्टेशन पर चार ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 अगस्त 2026 से उज्जैन स्टेशन पर निम्न ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में संशोधन किया गया है:-

1.गाड़ी संख्या 20911 इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस आगमन/प्रस्थान 06:50/06:55 बजे, प्लेटफॉर्म सं. 01 से ।
2.गाड़ी संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर एक्सप्रेस आगमन/प्रस्थान 07:30/07:35 बजे, प्लेटफॉर्म सं. 02 से ।
3.गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस आगमन/प्रस्थान 08:20/08:25 बजे, प्लेटफॉर्म सं. 02 से ।
4.गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्‍ली डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस आगमन/प्रस्थान 10:20/10:25 बजे, प्लेटफॉर्म सं. 02 से ।

उपरोक्‍त ट्रेनों में अन्‍य कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *