
रतलाम, 10 अगस्त। जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा ही रखना चाहिए कभी हमें छोटा नहीं सोचना चाहिए पाने के लिए पूरा आसमान खुला पड़ा है बच्चों को जितनी ऊंची उड़ान भर सकते हो भरना चाहिए व अपनी सोच सदैव सकारात्मक व ऊँची रखना चाहिए l यह बात जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूश्री वैशाली जैन ने कही उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की पढ़ाई में कभी पीछे ना रहे और किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई ना छोड़े यदि किसी को कोई परेशानी आती है तो वह मुझे व्यक्तिगत फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकती है लेकिन कभी भी पढ़ाई नहीं छोड़ें l लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है लड़कियां भी मैकेनिकल इंजीनियर बन रही है किसी फैकल्टी को लड़कियों से विलग करना ठीक नहीं है अपने सपनों को ऊंची उड़ान दीजिए और जो विषय लेना चाहते हो लीजिए और उसमें ऊंचा लक्ष्य प्राप्त कीजिए l
प्रारंभ में इनर व्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड अध्यक्ष इंदू डांगी, सचिव नीता कोठारी ने वैशाली जैन का स्वागत किया कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास की वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया कक्षा पांचवी के टॉपर अमित दीपक परमार (76.7.7%) कक्षा 8 टॉपर कुमारी कल्पना महेश पाटीदार (82% )कक्षा 10th टॉपर कुमारी पूर्वा सत्यनारायण पाटीदार (85.8) प्रतिशत व कक्षा 12 वी टॉपर कुमारी रवीना संतोष खेर (86.6) प्रतिशत व विद्यालय के प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गोपाल वर्मा, अंग्रेजी व्याख्याता नूतन मजावदिया व प्रभारी प्राचार्य कमल सिंह को 100% श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर प्रशस्ती पत्र व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अर्चना झालानी, हेमलता मालपानी, सीमा खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन राकेश पोरवाल ने व आभार इंदु डांगी ने माना।