जेसीआई शाहिबाग अहमदाबाद द्वारा JC SAT ( जेसीआई स्कॉलरशिप और एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा का आयोजन सम्पन्न

विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने की अभिनव पहल

अहमदाबाद । विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई के शाहिबाग अहमदाबाद शाखा द्वारा JC SAT (जेसीआई स्कॉलरशिप और एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे से श्री महावीर एच.एस. विद्यालय, जय अम्बे सोसायटी, विशालनगर रोड, ईसनपुर, अहमदाबाद में किया गया जिसमें 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि जेसीआई संस्था द्वारा यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा एवं योग्यता को परखने का महत्वपूर्ण अवसर होता है व इस परीक्षा में समग्र भारत में करीबन 35000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्राप्त किया । जेसीआई शाहिबाग अहमदाबाद के अध्यक्ष सीए अनिल जैन जीवावत ने बताया कि इस अभिनव पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को पहचानना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और सही दिशा प्रदान करना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
उल्लेखनीय है कि जेसीआई शाहिबाग कि स्थापना वर्ष 2001 में संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना ने की व गत 26 वर्षों से यह संस्था युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु अनेक कार्य सम्पादित करती है व शिक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष निःशुल्क व राहत दर पर नोट बुक का वितरण भी करती है ।
परीक्षा के आयोजन के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु संस्था के अध्यक्ष अनिल जीवावत, सचिव विमल बागरेचा, कोषाध्यक्ष अंकित कोठारी विशेष रूप से उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने एवं इस शैक्षणिक पहल को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु महावीर एच.एस. विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार प्रकट किया । विद्यालय के प्रिंसिपल व प्रबंधन समिति ने जेसीआई के इस शिक्षा प्रोत्साहन पहल की सराहना करते हुए संस्था के उपस्थित पदाधिकारियों का सम्मान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *