
रतलाम । प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा रतलाम जिले में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की रणनीति और अगले साल 27 निकाय चुनाव में शहर में कांग्रेस को बहुमत दिलाने जाने के मिशन पर कार्य करते हुए जिले की दबंग महिला नेत्री प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद यासमीन शेरानी को रतलाम जिला शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है । गुरुवार को पूर्व पार्षद नजमा बेलूत,इक्का बेलुत ज़ोएब आरिफ, राजकुमार जैन लाला, शहजाद खान ,साजिद कप्तान, शाकिर खान, इकरार चौधरी,राजेश प्रजापात,राजू जलवानी रशीद अंसारी आदि ने यासमीन शेरानी के निवास पहुंचकर शेरानी का पगड़ी पहनाकर पुष्प माला पुष्प गुच्छ से सम्मान कर मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी स्वागत में शेरानी ने कहा कि वह जिला स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी व वरिष्ठ नेताओं का आभार माना है।