मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले के 36 हजार 652 पेंशन के हितग्राहियों को 2 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपये का हितलाभ प्रदान किया

रतलाम 11 अगस्‍त । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय भोपाल से राज्य शासन की पेंशन योजनाओं के लगभग 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह जुलाई 2026 पेड इन अगस्‍त, 2026 की कुल राशि रुपये 211.53 करोड़ का हितलाभ वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। जिसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं हितग्राहियों ने देखा और सुना।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रतलाम ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना अंतर्गत 1398 हितग्राहियों को 600 रुपए प्रतिमाह के मान से 8 लाख 38 हजार रुपए, बहु मानसिक आर्थिक सहायता योजना अंतर्गत 1143 हितग्राहियों को 6 लाख 85 हजार रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 9926 हितग्राहियों को 59 लाख 55 हजार रुपए, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना अंतर्गत 24170 हितग्राहियों को 1 करोड़ 45 लाख 2 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 90 हजार रुपए की राशि का वितरण किया गया है।
इस प्रकार जिले में कुल 36652 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 2 करोड़ 20 लाख 70 हजार की राशि का वितरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *