रतलाम 11 अगस्त । जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 421.75 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 40.0 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में आलोट में 53.00 मि.मी., जावरा में 46.00 मि.मी., ताल में 36.0 मि.मी., पिपलोदा में 45.0 मि.मी., बाजना में 34.0 मि.मी., रतलाम में 50.0 मि.मी., रावटी में 21.0 मि.मी. एवं सैलाना में 35.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र आलोट में 469.0 मि.मी., जावरा में 443.0 मि.मी., ताल में 335.0 मि.मी., पिपलोदा में 480.0 मि.मी., बाजना में 298.0 मि.मी., रतलाम में 585.0 मि.मी., रावटी में 346.0 मि.मी. एवं सैलाना में 418.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।