रतलाम। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप, रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे से मानव सेवा समिति रक्त केंद्र, नागरिक विश्राम गृह, कॉलेज रोड, रतलाम पर आयोजित होगा। शिविर का आयोजन मानव सेवा समिति रक्त केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है।
श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। ग्रुप के अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल सचिव श्री विजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री रितेश अग्रवाल ने सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें तथा अपने जीवन को सार्थक बनाएं।