जावरा के लायन्स नेत्र चिकित्सालय की सेवाओं से प्रभावित हुए डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी एवं टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं को सराहा

जावरा (अभय सुराणा)। सेवा, समर्पण और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय का लायन्स डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख पदाधिकारियों ने अल्प प्रवास के दौरान अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा उपकरणों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और क्लब की सेवाभावी गतिविधियों की जमकर सराहना की।
अवलोकन के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. राम जाट, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. डॉ. राजेंद्र सोडानी तथा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एम.जे.एफ. ला. अनिल मोदी मौजूद रहे।

अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों ने नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों, उपचार व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए चिकित्सालय की कार्यप्रणाली की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि लायन्स क्लब जावरा द्वारा नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे सेवाकार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान हैं।

सेवाकार्यों को और विस्तार देने पर जोर
अतिथियों ने कहा कि सेवा कार्यों की सफलता तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लायन्स नेत्र चिकित्सालय द्वारा जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को और व्यापक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने क्लब की पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सेवाकार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

क्लब पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरडिया तथा नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. ला. राजेंद्र गर्ग, रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. ला. डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, एम.जे.एफ. ला. यश जैन, पूर्व अध्यक्ष ला. रमेश मेहता, एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल, ला. सजीवर्गीस, ला. अशोक सेठिया, एम.जे.एफ. ला. अरुण संघवी, एम.जे.एफ. ला. पवन मोदी सहित लायन्स क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों के अवलोकन से क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों को बेहतर एवं सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सेवाकार्यों का दायरा बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *