
रतलाम । आज ग्राम मोरवानी में हरियाली अमावस्या के पर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, समाजसेवी राधु गामड़ स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरुप आम के पौधे का पौधा रोपण किया गया। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), आदिवासी छात्र संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्थान रतलाम ,महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन ,मध्यप्रदेश अजाक्स के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में पौधारोपण कर प्रकृति ,पर्यावरण,जल,जंगल,जमीन के संरक्षण तथा इस धरती पर बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए और प्रदूषण से मुक्ति के लिए निरंतर अभियान चलाकर जन जागृति संदेश देकर जन – जन से सामूहिक अपील की जिससे प्रकृति एवं पर्यावरण ,जल, जंगल, जमीन, आकाश ,पृथ्वी, जल हवा , ये धरती शुद्ध ,स्वच्छ रहेगा। तो हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहेगी और इस धरती पर पुनः जीवन सुरक्षित रहेगा । आओ हम सब मिलकर एक पौधा लगाकर प्रकृति, पर्यावरण बचाने में बहुमूल्य योगदान दे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि_ समाजसेवी महेंद्रसिंह टॉक ,पीयूष जैन, राजू सिंगर ,अकरम खान, श्रीमती अनीता वर्मा ,श्रीमती राजीव गांधी, श्रीमती अंजना राठौर, पीयूष सिंगार, दीपक हाडा ,निलेश सिंगाड़ ,आकाश गरवाल ,कंचन सिंगाड , सुमन सिंघाड़, सुमित सिंगाड, आयुष हाड़ा,समाजसेवी सूरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।