संत धर्म और राष्ट्र की स्वर्णमयी धरा के नींव हैं स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन आमंत्रण

रतलाम । तप त्याग तपस्या स्वर्ण मयी धरा की नींव संत भगवन देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे हर भारतीय सनातनी स्वतंत्र राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।
धर्म धरा रतलाम नगर का परम सौभाग्य निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद भारती जी महाराज, गोक्रांतिकारी संत स्वामी गोशरणानन्द सरस्वती जी महाराज नव निर्माणाधीन गो चिकित्सालय माँ कामधेनु शक्तिपीठ सुजापुरधाम, जावरा, महाकाल लोक दो मुखी बावड़ी आत्मानंद जी सरस्वती जी महाराज, अखण्ड ज्ञान आश्रम स्वामी देवस्वरुपानंद जी महाराज, वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के महर्षि संजय शिवशंकर दवे के सानिध्य में 15 अगस्त 2026 को प्रात: 11 बजें जेवीएल मांगल्य मंदिर परिसर रतलाम में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव आयोजित होगा।
आयोजक आप हम स्वतंत्र भारत के नागरिक, वाघेला गोसेवा जीव दया समिति रतलाम म.प्र. श्री योग वेदांत युवा सेवा संघ मांगल्य मंदिर रतलाम ने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *