

पिपलौदा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल पिपलौदा द्वारा बुधवार को तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने किया। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन के नेतृत्व में वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कमलाखेड़ा, गणेशगंज, शेरपुर और आम्बा होते हुए रतलाम पहुंची। रतलाम में जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में पिपलौदा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा रतलाम के मुख्य मार्गों से गुजरी और भारत माता की आरती के साथ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रह्लाद जाट और प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मण्डल से युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी नानालाल शाह, देवेन्द्र भारद्वाज, नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़, अजय पाटीदार मचुन, धनपाल भंडारी शेरपुर, हेमंत पाटीदार, भूपेंद्र पांचाल सोहनगढ़, प्रह्लाद पाटीदार आम्बा, रवि वोरा, अनिरुध्द गुर्जर, अनिल गोसर, सक्षम नांदेचा, पवन धनगर, शेखर सेन सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे व नगर में निकली वाहन रैली में भाजपा मण्डल महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी, प्रकाश चन्द्र डाबी, कारूलाल डांगी, भेरू सिंह सोलंकी, गिरधारीलाल माली, नारायण धनगर, सुरेंद्र सिंह सोनू, यशपाल सिंह गिरनार, स्वप्निल जैन, नरेंद्र नागर, मनमोहन सिंह राणा, सुमित पटेल, उमेश पर्वत, विकास धनगर, भंवर धनगर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, अशोक धनगर, पप्पू जाट आदि उपस्थित रहे।