राष्ट्रीय तिरंगे के साथ हरित संदेश : 15 अगस्त को 100 से अधिक इकाइयों में एक साथ झंडावंदन व पौधारोपण

घर-घर तिरंगा और ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को युवक महासंघ देगा जनआंदोलन का स्वरूप, प्रदेशभर में एक साथ होंगे देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम

जावरा (अभय सुराणा)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रदेशभर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रदेश की 100 से अधिक युवक महासंघ इकाइयों में एक साथ, एक समय पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा), प्रदेश महामंत्री विजय बोहरा (खंडवा) एवं प्रदेश पर्यावरण मंत्री संदीप भंडारी (महिदपुर रोड) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमैन सुनीलजी सिंघी (अहमदाबाद) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रदेश की सभी इकाइयों में स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हुए राष्ट्रध्वज को नमन किया जाएगा तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।

प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह (पुणे), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा (उज्जैन), राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा (इंदौर), राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र बाफना (उज्जैन), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी (उज्जैन) एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न युवक महासंघ इकाइयों का प्रभारी बनाया गया है।

इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी
राहुल कटारिया (उज्जैन), प्रदेश परामर्शदाता — इंदौर, उज्जैन, रतलाम।
अनिल नाहर (भानपुरा), प्रदेश मीडिया प्रभारी — नीमच, सिंगोली, जावद।
रजत मेहता (उज्जैन), प्रदेश परामर्शदाता — रामपुरा, भानपुरा, गरोठ।
रितेश खाबिया (उज्जैन), प्रदेश उपाध्यक्ष — शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ।
सुनील पटवा (इंदौर), प्रदेश उपाध्यक्ष — मंदसौर, दलौदा, ढोढर।
प्रकाश गांधी (उज्जैन), प्रदेश उपाध्यक्ष — नागदा, उन्हेल, महिदपुर रोड।
अनिल देसरला (आलोट), प्रदेश परामर्शदाता — झाबुआ, पेटलावद, थांदला।
पारस सिंघवी, प्रदेश संरक्षक — भोपाल, सीहोर, आष्टा, सोनकच्छ।
हार्दिक मेहता (रतलाम), प्रदेश उपाध्यक्ष — खाचरोद, बदनावर, बड़नगर।
राकेश वनवट (उज्जैन), प्रदेश उपाध्यक्ष — ताल, आलोट, चोमेला।
गोलू सुराणा (उज्जैन), प्रदेश मंत्री — बोलिया, बड़ौत, रुणिजा।
राहुल रांका (आलोट), प्रदेश मंत्री — महिदपुर सिटी, झारड़ा, इन्दोख।
मनीष गांधी (आगर), प्रदेश कोषाध्यक्ष — आगर, नलखेड़ा, बड़ागांव।
अरुण बुरड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी — उन्हेल नागेश्वर, सारंगपुर, टोंक खुर्द।
महावीर जैन (बेरछा), प्रदेश सह संगठन मंत्री — चापड़ा, बड़ी चौकी, शुजालपुर।
उत्सव जैन (सीतामऊ), प्रदेश मंत्री — पिपलिया मंडी, मानपुर, लदुना।
निलेश सुराणा (बड़ावदा), प्रदेश मंत्री — रिंगनोद, जावरा, बड़ावदा।
दिनेश डूंगरवाल (रिंगनोद), प्रदेश उपाध्यक्ष — पिपलौदा, सैलाना, सुखेड़ा।
इन्द्रेश चंडालिया (सैलाना), प्रदेश संगठन मंत्री — शिवगढ़, बाजना, नामली।
यशवंत सांकला (कालापीपल), प्रदेश संगठन मंत्री — बामनिया, करवड़, राणापुर।
प्रशांत सकलेचा (नलखेड़ा), प्रदेश संगठन मंत्री — शाजापुर, मोहन बड़ोदिया, मक्सी।
मनीष बाफना (मंदसौर), प्रदेश संगठन मंत्री — कालापीपल, हाटपीपल्या, देवास।
आशीष चत्तर (राजगढ़), प्रदेश मंत्री — राजगढ़, मेघनगर, पारा।
राजकुमार नाहर (बड़नगर), प्रदेश मीडिया प्रभारी — धार, दसई, नागदा।
नवीन सकलेचा (मंदसौर), प्रदेश मंत्री — भाट पचलाना, कोद, बिड़वाल।
नवीश बोथरा (खंडवा), प्रदेश उपाध्यक्ष — खीरकिया, चारवा, हरदा।
प्रशांत जैन (हरदा), प्रदेश प्रवक्ता — आशापुर, चारखेड़ा, खालवा।
जितेंद्र कुमार (बड़वाह), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य — सनावद, बड़वाह।
अभय जैन (खंडवा), जिला अध्यक्ष खंडवा — खंडवा, पंधाना, गुड़ीखेड़ा, पाडल्या।
मेहुल जयराज जैन (बुरहानपुर), प्रदेश मंत्री — बुरहानपुर, खरगोन, नेपानगर।
भरत चौधरी (देवास), प्रदेश उपाध्यक्ष — कुकड़ेश्वर, मनासा, निसरपुर।
महिपाल जैन (खेतिया) — खेतिया, बेरछा, अकोदिया मंडी, खुजनेर।
जितेंद्र जैन (बड़वाह) — सनावद, बड़वाह एवं संबंधित इकाइयां।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने कहा कि 15 अगस्त का यह अभियान केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देगा। युवक महासंघ की सभी इकाइयों से अधिक से अधिक समाजजनों एवं युवाओं को जोड़कर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के सम्मान और हरियाली के संकल्प को एक साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *