स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पैलेस रोड पर होगा ध्वजारोहण

रतलाम,13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम द्वारा पैलेस रोड स्थित कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त, शनिवार को प्रातः 8:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पार्टी के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहकर देश के प्रति अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय देंगे। पार्टी ने सभी से निर्धारित समय अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित होने का विशेष आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *