गौ क्रांतिकारी संत श्री गौशरणानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से 13 अगस्त से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

रतलाम। पावन श्रावण मास के अवसर पर रतलाम शहर में चल रहे पावन चातुर्मास एवं गो आराधना महोत्सव के अंतर्गत धर्म एवं अध्यात्म की एक और भव्य श्रृंखला का शुभारंभ होने जा रहा है। गौ क्रांतिकारी संत स्वामी श्री गौशरणानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार का आयोजन 13 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक मानस भवन, त्रिवेणी, रतलाम में किया जाएगा।
आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। 13 अगस्त को भव्य कलश यात्रा दोपहर बारह बजे गढ़ कैलाश महादेव मंदिर से निकलेगी जो मानस भवन त्रिवेणी पर पहुंचेगी उसी के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल होंगे। कलश यात्रा में संत महापुरुष भी होंगे शामिल बग्गियों बिराजमान होकर देंगे आशीर्वाद। साथ ही आकर्षक झाकियों के साथ साथ गौ माता का दिव्य रथ भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगा । कलश यात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी एवं फलाहारी प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
श्रावण में शिव महापुराण का दिव्य आयोजन
श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पावन अवसर माना जाता है। इसी भावना के साथ आयोजित शिव महापुराण कथा में संत श्री गौशरणानंद जी महाराज भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व, भक्ति, धर्म एवं सनातन संस्कृति का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाएंगे।
13 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार का आयोजन होगा। इसके साथ ही नित्य भगवती कामधेनु गो आराधना एवं भगवत आराधना भी चातुर्मास के दौरान निरंतर जारी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि चातुर्मास के माध्यम से रतलाम नगरवासियों को संतों के सान्निध्य में गोसेवा, गोआराधना, धार्मिक कथा, भक्ति एवं सनातन संस्कारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
सम्पूर्ण नगर को सादर आमंत्रण
आयोजक समस्त सनातनी गोप्रेमी भक्तजन, रतलाम ने शहर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 13 अगस्त को भव्य कलश यात्रा में सहभागी बनें तथा 13 से 21 अगस्त तक आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करें।
संपर्क: 7223998719, 9243225243, 6260962400, 9981351974, 9826501965