गायत्री नगर निवासी अनिल कुमार जैन को सिद्धांत प्रभाकर की उपाधि से विभूषित किया

जयपुर 13 अगस्त । द्वादशवर्षीय श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम सांगानेर जयपुर द्वारा आयोजित पाठ्यक्रम में 3 वर्ष तक अध्ययन करने पर गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर निवासी अनिल कुमार जैन बयाना वालों को सिद्धांत प्रभाकर की उपाधि से विभूषित किया गया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि संस्थान के अधिष्ठाता जयकुमार जैन, निदेशक डॉ शीतल चंद जैन, समन्वयक ऋषभ जैन, रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार जैन ने संयुक्त रूप से जारी प्रमाण पत्र में उक्त उपाधि की घोषणा कर उनके उज्जवल भविष्य तथा दीर्घायुष्य की कामना की.।
मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा एवं उपस्थित पदाधिकारियों व गणमान्य महानुभावों ने अनिल जैन को मन्दिर प्रबन्ध समिति व दिगंबर जैन समाज महारानी फार्म की ओर से तिलक, माला,साफा पहनाकर अभिनंदन किया सभी उपस्थित महिला व पुरुषों ने उक्त उपाधि प्राप्त होने पर करतल ध्वनि से अनुमोदना की और बधाइयां प्रेषित की।
इस अवसर पर सभा का संचालन करते हुए विधानाचार्य पं अजित शास्त्री ने कहा कि यह स्वाध्याय का सम्मान है, स्वाध्याय परम तप है, उसका महत्व बताते हुए सभी को दिन में एक बार स्वाध्याय करने का आह्वान किया।महारानी फार्म स्थित गायत्री नगर मंदिर जी में प्रतिदिन सांय काल स्वाध्याय सभा का संचालन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *