
रतलाम । गर्वित गोखरू फाउंडेशन के तत्वावधान में आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय, नयापुरा, बड़ोदिया में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए । बड़ोदिया ग्राम में पूर्व में किए गए बैग वितरण से प्रेरणा लेते हुए एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा मोरडिया मैडम की प्रेरणा से, नयापुरा प्राथमिक विद्यालय के आचार्य श्रीमान मनोज कुमार दुबे के तत्वावधान में बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण परिवार उपस्थित रहा। बच्चों के चेहरों पर बैग प्राप्त करने की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। बैग की संपूर्ण व्यवस्था एवं कार्य क्रियान्वयन ऋषभ महेंद्र जी पावेचा द्वारा किया गया। विनीत पिपाड़ा द्वारा कार्य का अनुमोदन किया गया। गर्वित गोखरू फाउंडेशन का सदैव प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दिया जाए। क्योंकि एक बच्चे की मुस्कान में ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।