
जावरा (अभय सुराणा) । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश बारोड़ की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र देव महाराज द्वारा वरिष्ठ पत्रकार, संजय चौधरी को संत सुरक्षा मिशन मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई किश्री चौधरी अपने अनुभव और सक्रियता के माध्यम से संत समाज की सुरक्षा, सम्मान एवं हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद संजय चौधरी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संत समाज से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। संजय चौधरी की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।