पक्षी घर का लोकार्पण 16 अगस्त को

सेवा गतिविधियों में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने एक नई इबादत लिखी

जावरा (अभय सुराणा)। ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट एमपी-1 कृष्णिका द्वारा स्थायी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जावरा शहर के श्री अकेला हनुमान मंदिर परिसर में बनाए गए पक्षी घर का लोकार्पण समारोह 16 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।
क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लायनेस पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष लायनेस आभा शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सचिव (प्रशासनिक) लायनेस कविता चौहान एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) लायनेस पुष्पा वासन ने बताया कि पक्षियों के संरक्षण एवं उनके लिए सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा प्रकल्प तैयार किया गया है।
लोकार्पण समारोह श्री अकेला हनुमान मंदिर, जावरा में आयोजित होगा। आयोजकों ने शहर के पत्रकार बंधुओं सहित गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
लीनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने कहा कि पक्षियों के संरक्षण की दिशा में किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संतुलन एवं जीवदया की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह में सभी की गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *