
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रमण संस्कृति के उन्नायक, परम पूज्य पट्टाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महामुनिराज के ससंघ सानिध्य में पांच दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे।
दीक्षा समारोह दिल्ली में होगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन “दद्दू” ने बताया कि
दीक्षा से पूर्व भव्य गोद भराई समारोह17 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज, इंदौर में संपन्न होगा। गोद भराई कार्यक्रम शांतिनाथ दिगंबर जैन बीस पंथी मंदिर मल्हारगंज एवं सकल दिगम्बर जैन समाज इंदौर के तत्वधान में होगा।
दीक्षा के लिए गोद भराई के दीक्षार्थी:
- ब्रह्मचारी अंकित भैया – प्रतापगढ़, राजस्थान
- ब्रह्मचारी अनिकेत भैया – मुंबई, महाराष्ट्र
- ब्रह्मचारी यश भैया – मिंड, मध्यप्रदेश
- ब्रह्मचारी प्रसन्न पाटनी – छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र
- ब्रह्मचारी वकील चंद – बड़ौत, उत्तर प्रदेश
इस पावन अवसर पर विशुद्ध कुल गौरव परम पूज्य वात्सल्य ऋषि मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज एवं 105 छुल्लक विजयनंदी ससंघ का भी सानिध्य प्राप्त होगा। समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि दीक्षा के पूर्व पूर्व गोद भराई जैन समाज का अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें समाजजन दीक्षार्थियों की गोद भर कर उन्हें संयम मार्ग में प्रवेश करने हेतु आशीर्वाद देते हैं एवं उनके पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हैं। कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या, मनमोहन झांझरी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से गोद भराई कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का आग्रह किया है।