पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करना सादगी और सच्ची भक्ति का प्रतीक माना जाता है

रतलाम । श्री कालिका माता शिव आराधना समिति द्वारा पवित्र श्रावण माह में प्रतिदिन नि:शुल्क पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन ,विसर्जन कार्यक्रम श्री कालिका माता मंदिर परिसर में किया जा रहा है इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित शैलेंद्र जोशी ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह भगवान शिव की उपासना व्रत और वर्षा ऋतु की शुरुआत का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है इस दौरान शिव आराधना का विशेष विधान है । पार्थिव शिवलिंग यानी मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजन करने का विधान सबसे उत्तम और फलदायी है इससे करोड़ यज्ञों के समान पुण्य मिलता है और हर तरह के पाप से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बना शिवलिंग सादगी और सच्ची भक्ति का प्रतीक माना जाता है गृहस्थ जीवन में सुख शांति समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है निष्काम भाव से की गई यह पूजा जीवन के हर कस्टो का निवारण कर देती है पार्थिव शिवलिंग का सामान्य दिनों में पूजन के बाद सूर्यास्त से पहले विसर्जन कर दिया जाता है।
इस अवसर पर पंडित शैलेंद्र जोशी, पंडित शशि प्रकाश जोशी, पंडित रविशंकर पांडे, पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित मनोहर मेहता ने नागरिकों से पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, विसर्जन व आरती करवाई कार्यक्रम के यजमान राजेश बक्षी ,शारदा बक्षी एवं बक्षी परिवार थे प्रेमलता कसेरा, मीना गोयल, पुष्पा व्यास, मनोरमा चौहान, कौशल्याबेन, नंदिनी राजावत, किरण शर्मा, पूजा जोशी, कविता देवड़ा, प्रीति जोशी, बृजेश सक्सेना, सुमन नायर, अजय चौहान, चिराग देवड़ा, भूपेंद्र खत्री, संतोष, ओम प्रकाश, धीरज, पवन शर्मा, नारायण सिंह चौहान सहित नागरिक मौजूद थे अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई । उक्त जानकारी ट्रस्ट उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *