

जावरा (अभय सुराणा) । प्राणी मात्र की सेवा हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए और विशेष कर गरिब एवं असहाय लोगों को भोजन कराने से लेकर उनके स्वास्थ्य वस्त्र आदि सारी सुविधाए मुहैया कराना ही सच्ची मानवता है। उक्त विचार जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के ग्रुप संयोजक सुजानमल कोचट्टा ने ग्रुप के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल की पूज्य माताजी श्रीमती मोहन कुमारीजी पति स्व. श्री हरि सिंहजी श्रीमाल की पूण्य स्मृति में अन्नक्षेत्र (रावण दरवाज़ा) पर गरीबों को भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत माता जी को को श्रद्धांजलि देते हुए व्यक्त किये। अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल ने अपनी पुज्य माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि माॅ तो माॅ होती है माॅ का स्थान कोई नहीं ले सकता है हमे उनकी पुण्य स्मृति प्राणी मात्र की सेवा का पुण्य उपार्जन करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर अन्नक्षैत्र जन कल्याण समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल, अशोक पोरवाल, मनोहर पांचाल, सुरेन्द्र कंवर साहब, अम्बाराम चौधरी गोपाल बामनिया सुभाष जैन आदि ने सभी लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया ।