


रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन का शपथ विधि समारोह इंदौर में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि स्वप्निल कोठारी महाविद्यालय चांसलर राजेश चेलावत पत्रकार फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय जी मेहता तथा कविराज शशि यादव के अतिथि में संपन्न हुआ रतलाम इकाई के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया कि सबसे प्रथम फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मामा को कपल शपथ दिलाई गई।
तत्पश्चात फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयवंत कोठारी व अन्य को शपथ दिलाई गई । साथ शपथ के क्रम में राष्ट्रीय ग्रुप विस्तार चेयमेन राजेश रांका तथा पर्यावरण चेयरमेन संजय मोदी व अन्य को शपथ ग्रहण कराई गई शपथ के कार्यक्रम के पश्चात रतलाम ग्रुप के सभी दंपतियों ने फेडरेशन के इन तीनों पदाधिकारी को बधाई दी । साथ ही महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत साधर्मी परिवारों को 11 सिलाई मशीन प्रदान की आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा 101 सिलाई मशीन देने का लक्ष्य रखा गया ! शपथ समारोह में रतलाम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी प्रवीण लोढ़ा, संजीव कोठारी और रतलाम ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष अजय गोखरू, सुनील चपलोद, मनीष जैन ,अनिल बोहरा मुकेश धाकड़, शेखर कटारिया, निलेश पोरवाल काकड़ीवाला, अरुण चोपड़ा, विपिन पूगलीया, राजेश सोनी, यशवंत मेहता, मनोज लोढा, राकेश पीपाड़ा, रितेश गेलडा, नितेश नाहर, महेंद्र काठेड आदि अनेक दंपति सदस्य ने फेडरेशन के शपथ विधि समारोह में उपस्थित रहे।