दिलीप नगर औद्योगिक क्षेत्र एवं रहवासियों को मिली राहत


रतलाम 13 अगस्त । लघु उद्योग भारती की पहल पर 33/11 केवी अर्जुन नगर उपकेन्द्र से दिलीप नगर इंडस्ट्री क्षेत्र के लिए नवनिर्मित 11 केवी फीडर को आज विधिवत रूप से चार्ज किया गया।
इस फीडर के शुरू होने से दिलीप नगर इंडस्ट्री क्षेत्र के उद्योगों को बिजली की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। लगातार हो रही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें अब दूर होंगी। अभी तक एक फ़ीडर पर क़रीब 30 ट्रांसफॉर्मर का लोड चल रहा था परंतु अब इस स्थान पर आज एक फ़ीडर नया चालू किया गया है जिससे अब एक फ़ीडर पर मात्र 15 ट्रांसफॉर्मर का लौड आएगा । क़रीब तीन किलोमीटर नई लाइन डाली गई है
इनकी रही उपस्थिति
फीडर चार्जिंग के अवसर पर माननीय अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा जी, कार्यपालन यंत्री श्री ओ. पी. सेन जी एवं सहायक अभियंता वीर बहादुर मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लघुद्योग भारती मालवा प्रांत, सह मीडिया प्रभारी दिलीप नगर संयोजक उद्योगपति श्री संदीप सकलेचा सहसंयोजक श्री ललित चोपड़ा, उद्योगपति अशोक पोरवाल, प्रीतेश चोपड़ा चयन लुणावत, सुजल पारख, आरिफ हुसैन, प्रदीप पोखरना। सहित क्षेत्र के अन्य उद्योगपति भी मौजूद थे। सभी ने विद्युत विभाग और लघु उद्योग भारती के इस प्रयास की सराहना की।
लघु उद्योग भारती की पहल
यह कार्य लघु उद्योग भारती के सतत प्रयासों का परिणाम है। संगठन ने लंबे समय से दिलीप नगर क्षेत्र में नए फीडर की मांग की थी। आज उस मांग के पूरा होने से क्षेत्र के 100 से अधिक लघु एवं मध्यम उद्योगों को एवं रहवासियों को फायदा होगा।
अन्य मांगें भी रखी गईं
इस अवसर पर उद्योगपतियों ने चौपाल सागर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं से भी अधीक्षण अभियंता श्री मनोज शर्मा को अवगत कराया। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
उद्योगपतियों ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति से उत्पादन बढ़ेगा और नए रोजगार के अवसर भी बनेंगे।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे भी उद्योग क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कार्य किए जाएंगे।