10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव के भव्य और विराट आयोजन के लिए बैठक 16 अगस्त को

दानपात्र की गणना भी की जाएगी

रतलाम। 14 सितम्बर 26 से प्रारंभ हो रहें 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट श्री गणेश सत्संग मंडल पेलेस रोड रतलाम द्वारा परम्परा अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित करने हेतु 16 अगस्त 2026 रविवार को दोपहर 01* बजे मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि बैठक में भगवान श्री गणेश जी के 10 दिवसीय स्वर्ण बरक के चोले की बुकिंग, मंदिर के अंदर ओर बाहर लाईट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन टेंट डेकोरेशन आदि को निर्धारित करना, गणेश चतुर्थी सहीत 10 दिन की प्रसादी को भक्तों के सहयोग से तय करना, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा मिट्टी की ही ले और सेवावीर परिवार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को देखते हुए मुर्ति स्थापना पर निर्णय करना, मंदिर के फर्श एवं दिवाल पर ग्रेनाइट लगवाने के कार्य का समय तय करना, भगवान श्री गणपति जी के चांदी के अंग वस्त्र एवं चांदी के सिंहासन बनवाने हेतु तैयारी करना , मंदिर ट्रस्ट को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु धारा 12 बी एवं 80 जी के तहत पंजीकृत करवाने का प्रस्ताव तैयार करना सहित दानपात्र (भंडार) को खोला जाकर राशि की गणना की जाएगी । मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा मंदिर से जुड़े हुए सभी भक्तों से आग्रह है कि समय निकालकर बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *