हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़ावदा में निकली ऐतिहासिक तिरंगा रैली

नगर परिषद ने किया आयोजन, वितरित किए तिरंगे, आज निकलेगी वाहन रैली

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । प्रधानमंत्री,मुख्य मंत्री के आव्हान स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत नगर में नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों के साथ ऐतिहासिक तिरंगा रैली गुरुवार को निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में नगर के सभी स्कूल के बच्चे उत्साह से शामिल हुए। लगभग 1800 बच्चे इस रैली में तिरंगा हाथ में थामे चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय से हुआ। डीजे के साथ निकली इस यात्रा में देश भक्ति के गीतों एवं नारों से नगर गूंज रहा था। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत पूरी यात्रा में तिरंगा लहराते चल रही थी। यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सांदीपनी शाउमावि पहुंची। जहां समापन हुआ। नगर परिषद द्वारा सभी बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।

इन्होंने किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है जब हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलते हैं तो हर नागरिक को गर्व होता है देशभक्ति की भावना के साथ इस तरह की भव्य तिरंगा यात्रा है नगर नगर गांव में निकल रही है जिसमें लोगों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। हम सभी को तीन दिन तक अपने घरों पर कर सम्मान तिरंगा लगाना है। देश का भविष्य नन्हे मुन्ने बच्चे होते हैं। इस तरह के आयोजन से राष्ट्र के प्रति कुछ कर गुजरने की तम्मना जागृत होती है।
जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र भक्ति को आम नागरिकों से जोड़ना है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रशीद पठान ने भी अपने विचार रखते हुए आभार माना। संचालन नगर परिषद के असद खान ने माना।

ये थे मौजूद
तिरंगा यात्रा में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत,सीएमओ अनिल सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, उपाध्यक्ष रशीद पठान, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश करावत, उमराव सिंह गुर्जर,पूनम चंद परमार, एल्डरमैन अशोक हिंगड , जीवन सिंह चौहान, अमन हिंगड़, प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़ , सहित नगर परिषद के कर्मचारी, सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।

नगर परिषद ने किए झंडे वितरित
नगर परिषद बड़ावदा द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत बड़ावदा नगर में नगरवासियों को तिरंगा वितरित किए गए । जिसके साथ ही नगर वासियों से आहवान किया कि तिरंगे को सम्मान के साथ लगावे ।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष राशिद पठान, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, सीएमओ अनिल सक्सेना,असद खान, सहित पार्षद पार्षद प्रतिनिधि उमराव सिंह गुर्जर, दिनेश करावत, पूनमचंद परमार एल्डरमैन मांगीलाल अजमेरा, अशोक हिंगड आदि मौजूद थे।

शुक्रवार को निकलेगी तिरंगा वाहन रैली
सामाजिक समरसता मंच एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य तिरंगा वाहन यात्रा शुक्रवार को प्रातः दस बजे हाटपिपलिया से निकलेगी । यात्रा नगर में पहुंचेगी। समापन कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा। आयोजकों ने इस तिरंगा वाहन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का सभी देश भक्तों से आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *