आनंद गिरी महराज ने कहा- हमारी एकता और अखंडता को कमजोर करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों को जवाब दे


बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) राष्ट्र विरोधी ताकते हमारी देश की एकता और अखंडता को कमजोर करना चाहते है। लेकिन हमें सचेत होकर इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब देना है। आजादी के लिए वीर सैनिकों ने अपने बलिदान दिए है। हम उनके ऋणी है। हमें ब्रांडेड कंपनियों के चक्कर में भी नहीं पढ़ना है। स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र को हर तरफ से मजबूत करना है।
उक्त बाते 1008 महामंडलेश्वर आनंद गिरी जी ने बरडिया गोयल में शुक्रवार को कही।अखंड भारत संकल्प दिवस के अंतर्गत सामाजिक समरसता मंच, सकल हिन्दू समाज द्वारा निकाली गई हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया।
भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर हिंदू वादी सुधाकर राव मराठा, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत , भागवताचार्य पंडित कपिल पौराणिक, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी नेपाल सिंह डोडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा,बलवंत सिंह देवड़ा आदि मंचासीन थे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। आनंद गिरी जी ने अखण्ड भारत का संकल्प दिलाया।
बड़ावदा में नगर परिषद ने किया स्वागत…
रैली विभिन्न ग्रामों से होते हुए बड़ावदा नगर में पहुंची। कृषि उपज मंडी प्रांगण में समापन हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत द्वारा स्वागत कर स्वल्पाहार का आयोजन किया। यह तिरंगा रैली काफी प्रभावी रही। सामाजिक समरसता मंच,सर्व हिंदू समाज ने सफल आयोजन के लिए सभी देशभक्तों का आभार माना।