स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न

शासकीय माध्यमिक सरस्वती विद्यालय रामगढ़ में उल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

रतलाम, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज शासकीय माध्यमिक सरस्वती विद्यालय रामगढ़, रतलाम में राष्ट्रीय पर्व अत्यंत उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय एवं आदर्श पुरुष महिला एवं बालक बालिका कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में विद्यालय परिवार के सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिनमें श्री आरिफ अहमद मंसूरी (मा.शि./प्रभारी), श्री संजीत गौड़ (सहा.शि.), श्रीमती गायत्री मेहता (प्रा.शि.), माया चौहान (प्रा.शि.) एवं श्री मनीष राठौर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श पुरुष महिला एवं बालक बालिका कल्याण संस्था के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश ओझा जी, संयोजक व कोषाध्यक्ष पंडित प्रदीप जी जोशी, उपाध्यक्ष निलेश जी राठौड़, मुख्य सचिव हेमंत जी राठौड़, मुख्य प्रचारक राहुल जी मकवाना, भजन गायक व प्रदेश संयोजक पंडित गोपाल जी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल जी बोडाना, मीडिया प्रभारी इश्वर जी टाक बाजना,मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जी सोनगरा रतलाम, सदस्य साबिर हुसैन, वीरेंद्र जी कतिजा, अमित जी मेहता, संतोष बैरागी, नवीन पवार सहित अनेकानेक माता बहनें व अन्य सभी सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।

विद्यालय को भेंट और विद्यार्थी सम्मान
इस अवसर पर संस्था द्वारा विद्यालय को भारत के नक्शे वाली तस्वीर भेंट की गई तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लेखन सामग्री किट का वितरण किया गया।
संस्था अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश ओझा जी ने अपने उद्बोधन में कहा – “आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, संस्कारित एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान दें। आपकी सहभागिता से ही उज्ज्वल समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। एक कदम समाज सेवा की ओर, एक कदम मानवता की ओर।”
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं जय हिन्द, जय भारत के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *