वार्ड 16 में स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित​

रतलाम। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वार्ड संख्या 16 में एक विशेष गरिमामय झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भावभीना सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने अपने संबोधन में वार्ड 16 सहित सम्पूर्ण रतलाम शहर में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी कार्य योजनाओं और विकास की रूपरेखा को जनता के सामने रखा।​कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद रणजीत टाक के स्वागती उद्बोधन से हुआ। समारोह में सर्वप्रथम झंडा वंदन अतिथियों द्वारा किया गया और उसके उपरांत उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र, शॉल एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ‘ड्रीम म्यूजिकल’ के प्रवीण आठे एवं मृणाली आठे द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंग गया।​इस अवसर पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार , कलीमी कॉलोनी के आमिल शेख मुर्तजा, एमआईसी सदस्यगण, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ​मंच संचालन भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार प्रदर्शन सुरेश कोठारी द्वारा किया गया।