गंगा सागर रीजनल पार्क में महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया वृहृद पौधा रोपण

रतलाम 15 अगस्त । अमृत हरित अभियान व एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत 15 अगस्त 2026 शनिवार स्वतंत्रता दिवस पर गंगासागर में 55 बीघा क्षेत्र में विकसित किये जा रहे रीजनल पार्क (सिटी फॉरेस्ट) में महापौर प्रहलाद पटेल ने रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया व जनप्रतिनिधियों के साथ वृहृद पौधा रोपण किया।महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर में पूर्व में सैलाना रोड पर गंगा सागर क्षेत्र के नाम से हरित क्षेत्र स्थित था जिसका उपयोग नगर वासियो द्वारा पिकनिक स्पॉट के रूप में किया जाता था किन्तु समय के साथ कारणवश यह स्थान विलोपित हो गया एवं नागरिक एक प्रकृति से परिपूर्ण पिकनिक स्पॉट से वंचित हो गए।उन्होने कहा कि पूर्व में स्थापित गंगा सागर क्षेत्र की तर्ज पर पुनः उसी क्षेत्र में हरित क्षेत्र से आच्छदित क्षेत्रीय उद्यान विकसित किया जा रहा है ताकि नागरिको को प्रकृति का आनंद लेने हेतु एक सर्वसुविधा युक्त स्थान उपलब्ध हो सके। इसके लिए निगम द्वारा लगभग 10 हेक्टेयर भूमि के हरित क्षेत्र में सघन वन के रूप में विभिन्न प्रजाति के पेड़ो का रोपण इसके अतिरिक्त समस्त प्रकार के छोटे पोधो, झाड़ियों तथा विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूलो का लगाया जाने के तहत आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पौधा रोपण किया जा रहा है। पौधा रोपण की शुरूआत पीपल का पौधा रोपकर की गई है वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक महत्व के अनुसार पीपल का पेड़ प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है जिससे आसपास की हवा शुद्ध होती है। गंगासागर रीजनल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के भी पौधो का रोपण किया जा रहा है।पौधा रोपण के अवसर पर निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, उपायुक्त सचिन सिटोले, उद्यान प्रभारी अनिल पारा, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ व निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *