

रतलाम 15 अगस्त । वार्ड 24 स्थित रविदास चौक पर फ्लेक्स सुलभ शौचालय व कुंजड़ो के वास में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि संत रविदास चौक पर 40.75 लाख की लागत से फ्लेक्स सुलभ शौचालय का निर्माण किया जायेगा जिसमें महिलाओं के लिये 4 शौचालय, 2 बाथरूम, 2 मूत्रालय, फिडिंग रूम, स्टोर, केयर टेकर रूम व पुरूषो के लिये 4 शौचालय, 2 बाथरूम व 8 मूत्रालय का निर्माण किया जायेगा। कार्य पुरा होने के उपरान्त नागरिकों विशेषकर बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये सुविधा होगी। इसके अलावा कुंजड़ो के वास में 3.50 लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जायेगा। भूमि पूजन के अवसर पर रघु सेठ, बबलू पटेल, इरशाद भण्डारी, अकील मास्टर, सलाम भाई, मनोहर पुरोहित, चम्पालाल सहित क्षेत्रिय नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे।