गायत्री नगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का नवां वर्ष

मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा दीप प्रज्जवलन करकिया शुभारंभ

जयपुर 16 अगस्त ।परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज, परम पूज्य अर्हम श्री माता जी ससंघ, परम पूज्य विष्णु प्रभा माता जी ससंघ के मंगल आशीर्वाद से राष्ट्रीय दिवस15 अगस्त 2026 रात्रि 8:00 बजे 9 वें वर्ष 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह एवं पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ हुआ ।अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि 48 दिवसीय भक्तामर पाठ नवां वर्ष है, संयोजिका अनिता बड़जात्या , डॉ अनीता जैन, विमला जैन , ज्योति जैन ने परम पूज्य निर्याफक मुनि श्री विलोक सागर जी से, आर्यिका श्री अर्हम आशीर्वादश्री माताजी से, आर्यिका श्री विष्णु प्रभा माता जी को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तामर पाठ में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह,उपाध्यक्ष विजय सोगानी, सन्तोष गगंवाल, सन्तोष रावका, राकेश पाटोदी, मुकेश सोगानी, सारसमलजी झांझरी , बसंत बाकलीवाल, अशोक पापड़ीवाल, चैताली वोहरा,सुधा लुहाड़िया,, शोभा सेठी, मुनि संघ वैय्यावृति महिला समूह की प्रमिला शाह, किरण बिल्टी वाला परिवार,राखी पाटनी, धूप चन्द शाह, पुलक मंच परिवार से बीना अनिल टोंग्या, विमल जैन एडवोकेट, अशोक बडजात्या, अशोक जैन मालपुरा वाले प्रदीप बाकलीवाल, राजेश बाकीवाला, प्रदीप पाटनी, पदम पांड्या,आदि गणमान्य महानुभावों के साथ समाज के महिला व पुरुष उपस्थित थे। उक्त भक्तामर पाठऋद्धि सिद्धि मंत्रों व दीप अर्चना भक्ति भाव सहित 2 अक्टूबर तक चलेगा संचालन उदयभान जैन द्वारा किया गया।इससे पूर्व रात्रि 7.15 बजे विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री गायत्री नगर द्वाराजम्बूद्वीप रचना, ढाई द्वीप रचना, तीन लोक की रचना के सम्बन्ध में विस्तृत सारगर्भित प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *