
रतलाम। हरियाली तीज का पर्व छत्रीपुल स्थिति माई जी का मठ पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे वस्त्र हरी चूड़ियां हरी बिंदी व हरे रंग के आभूषण धारण किये तथा सावन में लगे झूले पर झूलते हुए विभिन्न गीत गाए तथा जमकर नृत्य किया। तारा पोरवाल ने बताया कि हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है यह मुख्य रूप से सुहागानों का पर्व है कहावतों के अनुसार भगवान शिव व पार्वती के पुनर्मिलन और प्रकृति के स्वागत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इस अवसर पर कंचन काबरा,दुर्गा चंद्रावत, पिंकी शर्मा, अनीता मजावदिया, सरोज बेन, सरस्वती मेहता, नंदा चंद्रावत, चंद्रिका पटेल, अलका ठक्कर ,जय चंद्रावत, भगवती पालीवाल, मंजू चौधरी, सरला मंत्री, कमलेश तोषनीवाल, मिनाक्षी पांचाल, मीना मेहता, हीरामणि पुरोहित, मंजू देवड़ा, सविता देवड़ा, उषा गोड़ सहित महिलाएं उपस्थित थी ।