पिपलौदा में सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस


पिपलौदा। सरस्वती शिशु मंदिर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, प्रणाक्षर ॐ एवं भारत माता की पूजन के साथ हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शिशु मंदिर का हर बच्चा संस्कार और विद्या का प्रतीक है। यहां केवल पढ़ना ही नहीं सिखाया जाता, बल्कि अच्छे संस्कार और देशभक्ति भी सिखाई जाती है।”इस अवसर पर संयोजक प्रकाश जायसवाल, सह संयोजक महेश बोहरा, जिला सलाहकार समिति सदस्य मुकेश मोगरा एवं लाल सिंह डोडिया ने बच्चों को खूब पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में भैरू सिंह चौहान, कनीराम धनगर, मांगीलाल धनगर एवं वासुदेव जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार गेहलोत ने कराया। अतिथियों का स्वागत कन्या भारती अध्यक्ष सानिध्य बैराडिया एवं वेदिका मीणा ने किया।इस दौरान बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दुर्गा चंद्रावत, श्रीमती सुरभि माली, श्रीमती वर्षा जाट, श्रीमती करिश्मा राठौर, श्रीमती श्रेया बैराडिया एवं श्रीमती शिवानी चौहान उपस्थित रहीं। संचालन सुश्री भारती डोडिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती मधुबाला जाट ने किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।