बड़ावदा में देश भक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, मुख्य समारोह में कल्पना कुमावत ने किया ध्वजारोहण

भाषण के दौरान भावुक हुई अध्यक्ष, रखा अपना विजन

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा). नगर एवं अंचल में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। नगर में जगह-जगह शासकीय ,अर्ध शासकीय , निजी कार्यालय में ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी कार्यालय विद्युत सज्जा से जगमगाए गए। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सभी स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरिया भी निकाली। देश भक्ति के नारे लगाते हुए कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे। मुख्य समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत ने ध्वजारोहण किया। इसके पहले शस्त्र का पूजन किया गया। पंडित पवन पुराणिक ने ध्वज पूजा कराई। स्कूली छात्रों ने मप्र व राष्ट्र गीत का संगीत के साथ गायन किया। आजादी के बाद पहली बार हुए संगीतमय राष्ट्रगान ने आयोजन में चार चार चाँद लगा दिए। संदीपनी विद्यालय के संगीत शिक्षक विक्की राठौर ने देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति का अलख जगा दिया। शानदार प्रस्तुति पर उनका सम्मान किया गया। जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, नगर परिषद उपाध्यक्ष रशीद पठान आदि ने अपने विचार रखे। भावुक हुई अध्यक्ष कल्पना कुमावत ….नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत ने कहा कि नगर परिषद बड़ावदा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने परिषद द्वारा किए गए कामो का उल्लेख किया वहीं अपना आगामी विजन भी रखा। आपने भावुक होते हुए कहा कि मेरी माता जी का पिछले दिनों स्वर्गवास हुआ। उन्होंने जाते जाते मुझे बड़ावदा के विकास के लिए लिखित में प्रेरणा दी। कुमावत ने कहा कि में बड़ावदा की जनता के हर सपने को पूरा करने का संकल्प लेती हूं। संचालन शिक्षक अजय रावल ने किया। आभार नगर परिषद के असद खान ने माना।सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत,नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार सक्सेना, प्राचार्य गोविंद सिंह मालीवाड़, टीआई संतोष चौरसिया,कांग्रेस नेता राधेश्याम चौहान ,बाबूलाल कुमावत,सहित पार्षद अनेकों गणमान्य नागरिक,स्कूलों के बच्चे, शिक्षक ,शिक्षकाएं पत्रकार आदि मौजूद थे।सभी स्कूलों के बच्चों को नगर परिषद द्वारा देशी घी के लड्डू वितरित किए गए। मुख्य समारोह में बच्चों को बीसलरी के पानी की बॉटल व बिस्किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के पश्चात नगर परिषद की टीम में हनुमान जी के दर्शन कर सुख समृद्धि एवं देश की एकता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *