रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बड़ी संख्या में केमिस्ट साथी हुए एकत्रित

रतलाम ।  रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा कॉलेज रोड़ स्थित सरकारी हॉस्पिटल गेट के पास में दिनांक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी संस्था के अध्यक्ष सुशील मूणत सचिव राजेश कोठारी उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना एवं वरिष्ठ आमंत्रित केमिस्ट साथी श्री राजेंद्र पुरोहित, श्री कमलेश जी मंडवारिया, श्री बालकृष्ण जी राठौड़, श्री अशोक जी बोथरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । उसके पश्चात सभी केमिस्ट साथियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। श्री राजेंद्र जी पुरोहित ने सभी केमिस्ट साथियों की ओर से पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

श्री रजनीश जी गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी साथियों को शुभकामना के साथ शासन के सभी नियम को समझकर उसका सही से पालन हो उसके लिए प्रेरित किया ।   पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश जी माहेश्वरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी केमिस्ट साथियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी को स्वच्छ रतलाम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया ।    सचिव श्री राजेश कोठारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

संस्था के अध्यक्ष श्री सुशील मूणत ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के महत्व को बताया एवं किसी भी साथी को किसी भी प्रकार की व्यापार में परेशानी आने पर तुरंत संपर्क कर परेशानी हल करवाने हेतु आश्वासन भी दिया गया अपना व्यवसाय भयमुक्त कैसे हो सके इस हेतू जानकारी भी दी श्री कमलेश जी कोठारी ने सभी केमिस्ट साथियो को शुभकामना देकर संस्था में सजग रहने की अपील की। श्री अशोक जी बोथरा, श्री अतुल जी शर्मा, श्री अमित जी राठौर, श्री राजेश जी गुगलिया, श्री कमल जी जैन, श्री सौरभ जी बोथरा, श्री नवनीत जी लोढ़ा, श्री रोहित जी चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

उक्त कार्यक्रम में संस्था के श्री बालकृष्ण राठौर, श्री कमलेश मंडवारिया, श्री अर्जुन राठौर, श्री चंद्रेश भाग्यवानी, श्री राजेश भाग्यवानी, श्री पंकज बोथरा, श्री कपिल पोरवाल, श्री विमल जैन, श्री सुनील राव, श्री दीपक माखरिया, श्री विमल जैन, श्री गुरविंदर अजमानी, श्री सुनील पारिख, श्री अखिलेश गांधी सहित रतलाम के कई गणमान्य केमिस्ट साथी उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के श्री पवन जी कोठारी ने दी।  कार्यक्रम का संचालन अभिषेक लोढ़ा ने तथा आभार श्री रजनीश गोयल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *