श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप के 28वें रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक हुआ रक्तदान

रतलाम। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप, रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड स्थित रक्तदान केंद्र पर 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया।
संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा अब तक आयोजित 28 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 3100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है। यह संस्था की निरंतर सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर का शुभारंभ नगर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में, आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. चेतन खंडेलवाल की अध्यक्षता में तथा अग्रवाल समाज के प्रमुख श्री शांतिलाल चौधरी के विशेष आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विजय अग्रवाल ने किया। स्वागत उद्बोधन उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल ने दिया एवं अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार प्रदर्शन संस्था के कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने किया।
संस्था के दिलीप मित्तल संजय चौधरी विवेक अग्रवाल सुनील अग्रवाल सुरेंद्र गर्ग डॉ तरुण गर्ग चेतन अग्रवाल जितेंद्र मित्तल महेश साईं छाया सुमित अग्रवाल राजेश अग्रवाल गोविंद गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल राकेश अग्रवाल ओम चौधरी मनोज मित्तल दिनेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल विनोद अग्रवाल आशीष अग्रवाल एवं साथीयो ने अतिथियों का स्वागत किया एवं शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया ।
शिविर में प्रमुख रूप से अग्रवाल महिला मंडल की प्रमुख सुभद्रा जी अग्रवाल कविता जी मित्तल पंकज जी मित्तल आशीष जी मित्तल महेश जी गोयल ओम जी अग्रवाल मोहन जी मुरली वाला महेश जी खंडेलवाल राजेंद्र पोरवाल कमलेश जी अग्रवाल विवेक अग्रवाल अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
संस्था के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *