

रतलाम । 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर रतलाम शहर की सबसे पाॅश और स्वच्छ गुलमोहर कॉलोनी में झंडा वंदन सम्पन्न हुआ । एक नई परिपाटी कायम करते हुए काॅलोनी को स्वच्छ बनाने वाले समस्त सफाई कर्मियों और चौकीदार का स्वागत-सम्मान करते हुए भेंट दी गई । साथ ही गौ-माता के लिए कार्य करने वाले, गौ सेवा समिति के आदरणीय श्री दिनेश वाघेला जी का स्वागत, शाॅल-श्रीफल से सम्मान करते हुए काॅलोनी सदस्यों से प्राप्त रूपए 22,222/- की राशी गौ-सेवा के लिए प्रदान की । काॅलोनी अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी और सचिव प्रमोद कुमार जैन के पदों पर रहते हुए गुलमोहर कॉलोनी उत्तरोत्तर विकास कर रही है । अध्यक्ष और सचिव लगातार काॅलोनी के विकास कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं ।
कार्यक्रम में गुलमोहर कॉलोनी के सभी सदस्य गण भूपेन्द्र कावड़िया, बलवंत भाटी, हर्षवर्धन व्यास, प्रमोद पुरोहित, जिनेन्द्र छिपानी, मनीष भंडारी, महेंद्र जायसवाल, अशोक दुबे, सुभाष भटेवरा, रविशंकर गुप्ता और महिला सदस्य उपस्थित रहीं ।