थोक किराना व्यापारी संघ के चुनाव सम्पन्न, मनोज झालानी 13वीं बार अध्यक्ष एवं संजय पारख 9 वी बार सचिव मनोनित

रतलाम । शहर की प्रतिष्ठित संस्था थोक किराना व्यापारी संघ की साधारण बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के द्वि वार्षिक चुनाव हुए और सर्वानुमति से करतल ध्वनि के बीच मनोज झालानी को पुन: अध्यक्ष बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री झालानी को 13वीं बार निर्विरोध सर्वानुमति से अध्यक्ष बनाया गया। श्री झालानी 26 साल से लगातार इस पद पर कार्यरत है । इसी प्रकार सचिव पद पर संजय पारख को 9 वी बार सर्वानुमति से सचिव मनोनीत किया गया । उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाओं द्वारा स्वागत कर हर्ष जताया।
चुनाव के पूर्व श्री मनोज जी झालानी को अखिल भारतीय व्यापारिक संगठन, भारत उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनने पर सदन में बड़े हर्ष के साथ बहुमान किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष श्री झालानी ने अपने उद्बोधन में संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं भविष्य में व्यापार में आने वाली समस्याओं से सदस्यों को अवगत कराया।
उल्लेखनीय की श्री झालानी जी वर्तमान में पूरे प्रदेश के मध्य प्रदेश व्यापारी संघ के सचिव हैं तथा संयुक्त व्यापारी संघ रतलाम के जिला अध्यक्ष भी हैं।
संस्था के संरक्षक गोविंद अग्रवाल, राजेंद्र राठौड़ ने व्यापार एवं कानून संबंधित मार्गदर्शन दिया। जगदीश मंत्री द्वारा संस्था की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की गई। राजेश सियार द्वारा नए सरकारी नियम एवं अगली संस्था की साधारण बैठक की जानकारी दी। संचालन संजय पारख ने किया। आभार राजेश दरक द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मनोज झालानी, गोविंद अग्रवाल, राजेंद्र राठौड,़ जगदीश मंत्री, राजेश सियार, संजय पारख, राजेश दरक, विजय मालवी, अनिल पंडिया, पारस चोपड़ा, अंशुल दख, अजय भंडारी, प्रकाश अग्रवाल, सुभाष जैन, बंटी गुगलिया, मन्नान भाई, विनोद अग्रवाल, पंकज पटेल, मदन अग्रवाल, प्रमोद जैन, प्रकाश नेमानी, रितेश गर्ग, शलभ अग्रवाल, आंचल वोरा, संतोष वोरा, लाला आदेश भंडारी, राजेश सोमानी, अभिषेक सियार, घनश्याम राठौड़, आशीष अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *