समता परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

परिसर में 111 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए

रतलाम । लायंस क्लब समर्पण की वरिष्ठ एवं सेवाभावी लायन डॉ. सुलोचना शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर समता परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को यादगार बनाते हुए लायन सुलोचना शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम में विभिन्न लायंस क्लबों के प्रमुख अधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर परिसर में 111 फलदार और छायादार पौधे रोपे तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के पश्चात आयोजित बैठक में ला. डॉ सुलोचना शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को आगे भी पौधरोपण निरंतर जारी रखने हेतु आव्हान किया जिसे सभी ने स्वीकार किया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन यासमीन शैरानी का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल, एम.जे.एफ.वीणा छाजेड़, रतलाम क्लब समर्पण की अध्यक्ष छवि नीलिमा सिंह, सचिव कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष नीलम राठौर, लायन अनीता कँवर, लायन नीलम शर्मा, लायन भारती उपाध्याय, लायन सुनीता साखी, लायन प्रेमलता जैन, लायन रेणु व्यास, लायन इंदु सिन्हा, लायन अर्चना अग्रवाल आदि रतलाम क्लब समर्पण की सदस्याएं उपस्थित रही। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण महत्व लायन डॉ.गोपाल जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी का आभार प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की गई। अंत में डॉ सुलोचना शर्मा की ओर से सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *