

रतलाम। अखिल भारतीय पोरवाल सोशल ग्रुप द्वारा बड़बड़ हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा एवं गौ सेवा की गई । प्रारंभ में सदस्यों ने हनुमान जी का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा आरती की इसके पश्चात सामूहिक गौ सेवा की गई तथा प्रसादी वितरित की गई ।अखिलेश गुप्ता, विकास पोरवाल, शेखर गुप्ता, अविनाश पोरवल, प्रवीण फरक्या, अनिल पोरवाल, डॉ गोपाल मजावदिया, सुनील पोरवाल, राकेश पोरवाल, सुरेश गुप्ता, रामप्रसाद घाटिया ,अनीता गुप्ता, वंदना पोरवाल, ओपी पोरवाल सहित समाज जन मौजूद थे।