
रतलाम । मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम शाखा में दिवंगत कामरेड अश्विनी जी शर्मा का जन्मदिन मनाया जिसमें श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष कॉम आई एल पुरोहित, सीटू के जिलाध्यक्ष कॉम एम एल नागावत, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन से अध्यक्ष कॉम अभिषेक जैन, सचिव कॉम निखिल मिश्रा, बैंक यूनियन, पोस्टल, समग्र शिक्षक संघ, आशा उषा,आंगनवाड़ी आदि अनेक संगठनों के पदाधिकारी,परिवारजन अनुज शर्मा,बॉबी शर्मा, एवं अनेक मित्र उपस्थित रहे। जन्मोत्सव में कॉम अश्विनी जी शर्मा के जीवन परिचय के संकलन का अनावरण किया गया जो कॉम विनय दुबे द्वारा संकलित किया गया । आभार प्रदर्शन कॉम हरीश सोनी ने किया।