151 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक सम्पन्न

पंच केदार एवं नागचंद्रेश्वर महादेव के दिव्य दर्शन रहे विशेष आकर्षण — आयोजन को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड

रतलाम। श्रावण मास अवसर पर ईशानवी – अनुगच्छतु प्रवाह के तत्वावधान में, स्व. प्रेम जी उपाध्याय के आशीर्वाद से विधायक सभागृह, बड़बड़ रोड, रतलाम में 151 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच श्रद्धालुओं ने 151 शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक कर भगवान महादेव की आराधना की। आयोजन में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं शिव भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आयोजन का विशेष आकर्षण पंच केदार के दिव्य स्वरूप रहे। केदारनाथ, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, मध्यमहेश्वर एवं कल्पेश्वर के अलौकिक स्वरूपों के दर्शन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया।
नागपंचमी के पावन अवसर पर उज्जैन के श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दिव्य स्वरूप से प्रेरित विशेष दर्शन एवं झांकी भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस भव्य आयोजन के अवसर पर लंदन वर्ल्ड बुक की ओर से जूरी सदस्य शैलेन्द्र सिंह जी सिसौदिया, धर्म जी यादव एवं कमलेश जी जोशी द्वारा आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया। इस उपलब्धि ने रतलाम के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
इस अवसर पर रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, मणिलाल जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, नेत्रम संस्था अध्यक्ष हेमंत मुणत, मुन्नालाल जोशी, अनिल पुरोहित, राकेश मिश्रा, पूरनमाल अग्रवाल, हरीश बिंदल, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, रजनी व्यास, भावना गुजर, पवन सोमानी एवं धर्मेंद्र व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का संदेश दिया गया। संचालन चिराग असरानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *