
रतलाम । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया, शाखा रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का सम्मान समारोह दो बत्ती क्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया शाखा रतलाम के जिलाध्यक्ष राकेश पोरवाल ने फोटोग्राफी के महत्व एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक फोटोग्राफर को अपने कार्य में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे निरंतर नए प्रयोग करते हुए अपने श्रेष्ठतम परिणाम देने होते हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर स्वयं की विशिष्ट पहचान बनानी होती है।
इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की पूर्व अध्यक्ष मनमीत कौर बैद ने आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि फोटोग्राफर के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ दूरगामी दृष्टि रखना भी आवश्यक है। विषय, समय और परिस्थिति को समझकर सही क्षण को कैमरे में कैद करना ही एक उत्कृष्ट फोटोग्राफर की पहचान है। कैलाश व्यास ने कहा कि फोटोग्राफी कला के साथ-साथ विज्ञान भी है विज्ञान इसलिए कि इसमें प्रकाश, लेंस, कैमरा ,तकनीक और संरचना का ज्ञान आवश्यक है और कला इसलिए की एक अच्छा फोटोग्राफर इन तकनीकी साधनों के माध्यम से दृश्य के भीतर छिपी कहानी, संवेदना और भावना को सामने लाता है
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ़ रतलाम गोल्ड अध्यक्ष इंदु डांगी सचिव नीता कोठारी कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल कैलाश व्यास एडवोकेट, नयन व्यास ,रवि गुप्ता ने नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स प्रकाश कुमावत, धर्मेंद्र मिश्रा, मंजीत सग्गू, चंद्रशेखर भट्ट, शिवशंकर बोरासी, मानस व्यास, देवेंद्र लिंबोदिया, विपुल अग्रवाल, नितिन संचेती, ललित जाट एवं अनुषा जैन का स्वागत -सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की शीला खंडेलवाल ,शीलू मेहता, प्रियंका खंडेलवाल, नेहा पोद्दार, सीमा खंडेलवाल मौजूद थी।
कार्यक्रम के अंत में इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष इंदु डांगी सचिव नीता कोठारी ने सभी अतिथियों, फोटोग्राफर्स एवं आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।