महापौर प्रहलाद पटेल ने किया नवीन 1 पोकलेन व 2 जेसीबी का लोकार्पण



रतलाम 19 अगस्त । नगर निगम द्वारा नगर तथा नागरिकों के हित में किये जाने वाले कार्यो को ओर अधिक गति प्रदान करने हेतु क्रय की गई 1 नवीन पोकलेन व 2 जेसीबी मशीन का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, नव नियुक्त एल्डरमेन व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन पर विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर अपने उद्बोधन में कहा कि नगर के नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा किये जाने वाले कार्यो को तेजी से किये जाने हेतु 1 नवीन पोकलेन व 2 जेसीबी मशीन क्रय की गई है। वर्तमान निगम परिषद द्वारा 400 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य करवाये जाने के साथ ही कार्य क्षमता को बढ़ाने हेतु नवीन संसाधन क्रय कर नगर निगम में संसाधनों में वृद्धि की है।
लोकार्पण अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती कविता चौहान, नव नियुक्त एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, हेमन्त राहौरी, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला, श्रीमती पुजा वोरा पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, किशोरसिंह राठौर सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी ने किया व आभार सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने माना।