विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य,तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली पर संगोष्ठी का आयोजन

जावरा(अभय सुराणा ) । भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य,तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य तथा तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा अतिथि सत्कार के पश्चात् अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी ने वर्तमान पीढ़ी के लिए इस संगोष्ठी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संवेदनहीन हो रहे समाज की ओर ध्यान आकृष्ट किया। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.मंजुला अलांसे ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को भय मुक्त तथा स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी परेशानियों को साझा कर लेते हैं। प्रोफेसर उनकी समस्याओं को दूर कर तनाव मुक्त करने हेतु अभिभावकों से भी संवाद करते हैं। विषय विशेषज्ञ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के मनोचिकित्सक डॉ . प्रहलाद पाटीदार ने विद्यार्थियों को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवा – टेली मानस से अवगत कराया। डॉ प्रमोद कुमार भगत पी जी आई, चण्डीगढ़ ने बताया कि स्वयं पर नियंत्रण रखकर मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रखा जा सकता है। उन्होंने नकारात्मक विचारों से दूर रहने की बात कही।काउन्सलर श्रीमती मानसी मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ रोचक संवाद के माध्यम से तनाव प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया । उन्होंने बताया कि ध्यान व योग विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के मुख्य साधन है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है । एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं आत्म विश्वास बढ़ता है, स्वंय को पहचानने की शक्ति और उर्जा मिलती है।
पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा ने बताया कि रात कितनी भी लंबी हो, सुबह जरूर होती है।
समस्या कितनी भी बड़ी हो, समाधान की संभावना हमेशा रहती है।
आपने विद्यार्थियों को आशावान रहने का संकल्प दिलवाया । आयोजन में डॉ. जगदीश चंद्र बैरागी, डॉ. प्रकाश परमार, श्री एहमद अली खान ने सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में प्राध्यापक गण तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की । आभार प्रदर्शन डॉ. आभा सक्सेना द्वारा किया गया । संचालन डॉ. भावना भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *