किसान राजनीति और संगठन में लंबे अनुभव के कारण मिली जिम्मेदारी- राकेश पाँचाल

रतलाम ! भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल के नेतृत्व मै उनके निवास मंदसौर जाकर स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर राकेश पाँचाल ने बताया कि बंशीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं और ये मध्य प्रदेश के लिए बड़े गौरव का विषय है की पहली बार कोई प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया !
किसान नेता बंशीलाल गुर्जर हमेशा किसान हितैषी योजनाओ का लाभ किसानो को दिलाते रहे है और उनके नेतृत्व मे किसान मोर्चा ही नही बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मोर्चा के विजय पंवार, पुष्कर द्विवेदी, हेमंत तायडे, राजेंद्र पाँचाल, विकास जाट आदि मौजूद रहे !